ताज़ा खबरपंजाब

राष्ट्रीय भारतीय थल सेना कैम्प के विजयी कैडेटों का सम्मान

जालंधर, 19 सितंबर (कबीर सौंधी) : 2 पंजाब एनसीसी बटालियन के 2 कैडेटों को बटालियन मुख्यालय में परितोषण के साथ सम्मानित किया गया। कैडेट जगदीप सिंह, लायलपुर खालसा कॉलेज और कैडेट मंसूर, डी ए वी यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय भारतीय थल सेना कैंप में आपस्टिल कोर्स प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कर्नल विनोद जोशी, कमान अधिकारी, लेफ्टिनेंट (डॉ.) अहमद हुसैन, सूबेदार सुखदेव सिंह ने दोनों कैडेटों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम आने पर एनसीसी ट्रैकसूट और प्रशंसा पत्र के साथ मुख्यालय में सम्मानित किया। कमान अधिकारी ने बताया कि दोनों कैडेटों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहुंचने के लिए सात कैंप लगाए और प्रत्येक कैंप 10 दिन का रहा। कर्नल जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय कैंपों के लिए जालंधर ग्रुप से 6 कैडेटों का चयन हुआ जो गौरव व प्रसन्नता की बात है। कमान अधिकारी ने आगे बताया कि 17 प्रदेश मुख्यालयों में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ मुख्यालय राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर डिवीजन में प्रथम स्थान पर रहा है।

बटालियन के कैडेटों ने नया इतिहास रचा है। ब्रिगेडियर अजय तिवारी, सेना मेडल, ग्रुप कमांडर, जालंधर ग्रुप ने सभी कैडेटों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम आने पर बधाई दी। कर्नल जोशी ने बताया कि ट्रेनिंग टीम के सूबेदार राजेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा है जिन्होंने कैड्टों के चयन और प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया। लेफ्टिनेंट (डॉ.) अहमद हुसैन, डी ए वी यूनिवर्सिटी और लेफ्टिनेंट (डॉ) करणबीर सिंह, लायलपुर खालसा कॉलेज ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम आना हमारे संस्थान के लिए बहुत ही गौरव का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button