ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब में अकाली दल को झटका ; विधायक डॉ सुखविंदर सुखी हुए आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

चंडीगढ़, 14 अगस्त (ब्यूरो) : पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। मौजूदा विधायक सुखविंदर सुखी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह विधानसभा क्षेत्र बंगा से विधायक हैं। सीएम भगवंत मान ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

बता दें, डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी का परिवार बसपा से जुड़ा रहा है। सुक्खी ने बसपा की टिकट से 2009 में चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने बसपा छोड़कर 2012 में अकाली दल का दामन थाम लिया था। 2017 में अकाली दल ने उनको प्रत्याशी बनाया तो उन्होंने बंगा विधानसभा हलका से जीत हासिल की। हालांकि अकाली दल व भाजपा गठजोड़ के खिलाफ सूबे में लहर चल रही थी। 2022 में अकाली दल के तीन विधायक ही पंजाब में चुनाव जीते थे। इनमें एक नाम सुखविंदर कुमार सुक्खी का है। सुक्खी ने बंगा विधानसभा से दूसरी बार जीत हासिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button