क्राइमताज़ा खबरपंजाब

DSP दलबीर सिंह का हत्यारा गिरफ्तार, हत्या का खुला राज़

जालंधर, 03 जनवरी (कबीर सौंधी) : जालंधर में डीएसपी दलबीर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने इस मामले में डी.एस.पी. के हत्यारे एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस ऑटो में डी.एसपी. दलबीर सिंह बैठ कर निकला था उसी ऑटो ड्राइवर ने वारदात को अंजाम दिया है।

एक जनवरी को जालंधर में बस्ती बावा खेल नहर के पास अर्जुन आवार्डी डीएसपी दलबीर सिंह का शव मिला था। वे अपने दोस्तों के साथ नए साल पर पार्टी करने गए थे। इसके बाद डीएसपी दलबीर सिंह का शव बल्टन पार्क वाली रोड पर मिला था। पर्स से उनकी पहचान हुई थी। उनके माथे पर गोली मारकर हत्या की गई थी। डीएसपी की सरकारी पिस्तौल भी गायब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button