क्राइमताज़ा खबरपंजाब

CIA STAFF-1 ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

जालंधर, 04 मई (कबीर सौंधी) : सीआईए स्टाफ 1 की पुलिस ने अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूसों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र मक्खन सिंह वासी पंडोरी रुक्मण होशियारपुर बुल्लोवाल के तौर पर हुई है।

सीआईए 1 के प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि एएसआई त्रिलोचन सिंह ने वर्कशाप चौक पर नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान सूचना मिली कि आल्टो गाड़ी नंबर पीबी 08 बी वाई 4678 में उक्त आरोपी अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। जिसे पुलिस ने पिस्टल और एक जिंदा कारतूस सहित काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button