दुख्द समाचारताज़ा खबरपंजाब
जालंधर में दर्दनाक हादसा : दो व्यापारियों के दो नौजवान बेटो की मौत

जालंधर 01 नवंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : जालंधर में देर रात हुए सड़क हादसे में Speed Record कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक और पप्पी स्वीट शाप (पटेल चौक) मालिक के बेटे ऑरव तलवाड़ की मृत्यु हो गई है। दोनो परिवार ग्रेटर कैलाश, नजदीक डीएवी कालेज के रहने वाले हैं। पता चला है कि दोनो देर रात दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से अपने अन्य 3 दोस्तों के साथ वापिस घर लौट रहे थे कि पुलिस लाइन रोड़ पर फ्लाइ ओवर के निकट उनकी गाड़ी की ट्राली से टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में जहां स्पीड रिकार्ड कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और पप्पी स्वीट्स शाप के मालिक के बेटे की मृत्यु हो गई। वहीं गाड़ी में सवार उनके 3 दोस्त बाल बाल बच गए। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर की वजह क्या रही, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।















