ताज़ा खबरभारत

लखीमपुर खीरी पहुंचे पंजाब के CM, बिना इजाजत के उतारा हेलीकाप्टर, पीड़ित परिवारों से मिले चरणजीत चन्नी

लखीमपुर खीरी, 04 अक्तूबर (ब्यूरो) : लखीमपुर की घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर पहुंच गए हैं और सुखजिंदर सिंह रंधावा, अपने साथियों के साथ लखीमपुर के लिए रवाना हुए हैं। चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से वहां मौजूद किसानों से संतावना जताई गई है और उन्हें सहयोग का भरोसा दिलाया है।

दोपहर सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक कुलबीर जीरा, कुलजीत नागरा, बरिंदरपाल सिंह पाहड़ा, कुलदीप सिंह वैद, परमिंदर सिंह पिंकी और अंगद सैनी भी सड़क के रास्ते ही लखीमपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वहां जाकर वह भी उनका हाल जानेंगे और किसानों का साथ देंगे। पंजाब से आने वालों पर लगाई गई है पाबंदी उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब के गृह विभाग को पत्र लिखकर अपील की थी कि वह पंजाब के लोगों को उत्तर प्रदेश में नहीं आने दें।

इसके बाद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उत्तर प्रदेश में हेलीकॉपटर उतारने की मांग की थी मगर इसकी इजाजत नहीं दी गई। बाद में मुख्यमंत्री ने इसकी इजाजत मांगी जो नहीं दी गई। वह बिना इजाजत के ही उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए थे। उन्हें लखनऊ में नहीं उतरने दिया गया तो उनकी ओर से लखीमपुर में ही बिना इजाजत के हेलीकॉपटर उतार दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button