ताज़ा खबरभारत

डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो खत्‍म होने पर फिर भेजा गया सुनारिया जेल

रोहतक, 28 फरवरी (ब्यूरो) : आपको बता दे कि डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो के बाद फिर सोमवार काे जेल भेज दिया गया। बता दे कि डेरा प्रमुख को सात फरवरी को फरलो दी गई थी, जिसके बाद से वह गुरुग्राम में रह रहा था।

हालाँकि इस दौरान डेरा प्रमुख की जान को खतरा देखते हुए सरकार की तरफ से जेड श्रेणी की सुरक्षा भी दी गई थी। वहीँ अब डेरा प्रमुख की फरलो की अवधि रविवार को पूरी हो गई थी। वहीँ पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। वहीँ सोमवार सुबह से ही जेल के मुख्य रास्ते से लेकर अन्य स्थानों पर कड़ी सुरक्षा कर दी गई थी। वहीँ करीब 11:50 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच डेरा प्रमुख का काफिला सुनारिया जेल पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button