ताज़ा खबरपंजाब

पुलिस डिवीज़न-1 के पास M2 फूड कोर्ट में धड़ले से चल रहा है हुक्का बार, कॉलेज छात्रों को परोसी जाती है शराब व हुक्के

जालंधर, 28 मार्च (कबीर सौंधी) : जालंधर पुलिस की सख्ती के बाद शहर में हुक्का बार खुलेआम चल रहा है। पुलिस थाना-1 में पड़ते डीएवी कालेज के पास फ्लाई ओवर के बिल्कुल साथ और मकसूदां चौक के पास खुलेआम हुक्का बार चल रहा है। यहां कालेज के छात्रों को खुलेआम हुक्का परोसा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक डीएवी कालेज के पुल के पास M2 फूड कोर्ट नाम से हुक्का बार चल रहा है। इस बार में कालेज के लड़के औऱ लड़कियों को हुक्का परोसा जा रहा है। लगातार शिकायतों के बाद मीडिया टीम ने इन जगहों पर स्टिंग आपरेशन किया। आपरेशन के दौरान इस बार में सरेआम हुक्का परोसने की तस्वीरें सामने आईं। छात्रों से एक हुक्का के बदले 500 रुपए लिए जाते हैं।

इसके बाद मीडिया की स्टिंग आपरेशन की टीम पुलिस थाना नंबर-1 में ही मकसूदां चौक के पास बनी एक इमारत में पहुंची। यहां लड़के और लड़कियों से फीस लेकर ऊपर भेजा जाता। स्टिंग आपरेशन के दौरान साफ दिखा कि हुक्का बार चलाने वालों की सीधी तौर पर पुलिस से सैटिंग है। जिससे उनको पुलिस का भी कोई भय नहीं है।

इस बारे में जब पुलिस थाना-1 के एसएचओ से बात की गई तो एसएचओ जतिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस मुलाजिम भेजकर चेकिंग करवाएंगे। अगर वहां कुछ अऱाजक मिला तो उसे बंद करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों जगहों पर पुलिस की टीम भेजी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button