ताज़ा खबरपंजाब

होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, पुलिस ने होटल मालिक को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 28 अक्तूबर (साहिल गुप्ता) : अमृतसर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि अमृतसर के एक होटल में देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है जिसपर पुलिस ने कार्रवाई की है।

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि मंडी के पास एक होटल है, जहां देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके साथ ही यह धंधा बाहर से लड़कियों को बुलाकर किया जा रहा है और लोगों से मनचाही रकम भी वसूली जाती है।

मिली सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा देर रात छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में लड़के-लड़कियां गलत काम करते पकड़े गए। वहीं पुलिस ने 2 लड़कियां और 5 लड़कों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही होटल के मालिक और ग्राहकों को होटल लाने वाले 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button