ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

सुशील रिंकू की मेहनत लाई रंग, होशियारपुर रैली में PM मोदी का बड़ा ऐलान, श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखेंगे Adampur Airport का नाम

जालंधर, 30 मई (कबीर सौंधी) : जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू की मेहनत रंग ले आई हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने भारत की संसद में आदमपुर सिविल हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने की मांग उठाई थी। आज होशियारपुर रैली में बीजेपी की रैली में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधन करते हुए बड़ा एलान किया हैं जिस से रविदास समाज में खुशी की लहर हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आदमपुर सिविल हवाई अड्डे का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाएगा, उन्होंने कहा कि इलेक्शन के बाद ये कार्य को शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कदम देश भर में लाखों लोगों, विशेषकर श्री गुरु रविदास जी के अनुयायियों की भावनाओं का सम्मान करेगा।

सुशील रिंकू ने कहा कि मेरा यह अपना था कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास जी के नाम से रखा जाए। उन्होंने कहा कि मेरा तो सपना है कि आदमपुर एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू हो, ताकि दोआबा के एनआरआई लोगों को इस का फायदा मिल सकें। रिंकू ने कहा कि यह हवाई अड्डा इस औद्योगिक शहर के व्यापारिक समुदाय की आकांक्षाओं को भी पंख देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button