ताज़ा खबरपंजाब

सुखबीर बादल अकाल तख्त में पेश हुए, राम रहीम को माफी पर बंद लिफाफे में जवाब सौंपा

अमृतसर, 24 जुलाई (साहिल गुप्ता/कंवलजीत सिंह) : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर बादल बुधवार (24 जुलाई) को गोल्डन टेंपल के परिसर में स्थित श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने अकाली दल के बागी गुट द्वारा लगाए गए आरोपों पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को बंद लिफाफे में जवाब सौंपा। वह करीब 12 मिनट तक अंदर रहे। इसके बाद वह बाहर निकले और सीधा गाड़ी में बैठ गए। उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। वहीं जत्थेदार रघबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सुखबीर बादल की तरफ से सौंपे गए स्पष्टीकरण को 5 सिंह साहिबानों की मीटिंग में खोला और पढ़ा जाएगा।

इसके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी जत्थेदार को अपना स्पष्टीकरण सौंपा है।

वरिष्ठ अकाली दल के नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा के नेतृत्व में बागी गुट 1 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचा था। जहां उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को माफीनामा सौंपा था। इस माफीनामे में बागी गुट ने अकाली दल के कार्यकाल के दौरान की गई गलतियों का समर्थन करने के लिए माफी मांगी थी और आरोप लगाया था कि सुखबीर बादल ने सत्ता का आनंद लेते हुए अपने प्रभाव और शक्तियों का दुरुपयोग किया। जिसमें डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को माफी देना भी शामिल है।

15 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब पर बुलाई गई पांचों तख्तों के जत्थेदारों की बैठक में सुखबीर बादल को 15 दिन के भीतर पेश होने का सम्मन जारी किया गया था। बीते कल ही उन्होंने अकाली दल की कोर कमेटी को भंग कर दिया था। जिसमें बागी गुट के नेता भी शामिल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button