चंडीगढ़ताज़ा खबर

सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, खोले गए फ्लड गेट

चंडीगढ़, 17 अगस्त (ब्यूरो) : सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर रविवार को फ्लड गेट खोलने पड़े। सुबह तेज बारिश के बाद जलस्तर 1163 फीट तक पहुंच गया जिसके बाद इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने फ्लड गेट खोले। सुखना चो के साथ लगते इलाकों में अलर्ट जारी किया गया। रविवार सुबह तेज बारिश के बाद सुखना लेक का जलस्तर 1163 फीट के पास पहुंच गया। जिसे खतरे के निशान से ऊपर माना जाता है।

इसके बाद तुरंत इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की टीम हरकत में आई और इसके फ्लड गेट खोल दिए। शाम तक लेक से सुखना चो जरिए घग्गर नदी में पानी छोड़ा गया। फ्लड गेट खोलने से पहले सुखना चो के साथ लगते सभी आबादी एरिया में अलर्ट जारी किया गया। मोहाली और पंचकूला प्रशासन को भी इसकी जानकारी दी गई। लेकिन हिमालयो की पहाड़ियों में हो रही बारिश से सुखना कैचमेंट होते हुए पानी लगातार लेक में पहुंच रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button