पंजाबताज़ा खबरराजनीति

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 2027 में अपने बेटे को न्याय दिलवाने के लिए विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की

मानसा 27 मई (ब्यूरो) : सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने बेटे की तीसरी बरसी से पहले 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। मानसा में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह ऐलान किया। बलकौर सिंह ने कहा कि वह अपने बेटे के लिए न्याय की मांग को लेकर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। उनका कहना है कि प्रदेश में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। रैली में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह राजा वड़िग भी मौजूद थे। बलकौर सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी का दावा किया था, लेकिन अभी तक वह गिरफ्त से बाहर है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ अन्य आरोपी भी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button