ताज़ा खबरपंजाब

एक दर्जन से अधिक जुआरी 91 हज़ार नकदी और तांश समेत गिरफ्तार, होटल संचालक पर भी केस दर्ज

लुधियाना, 25 अक्तूबर (ब्यूरो) : थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने इलाके के एक होटल में चल रहे जुए पर दबिश देकर 13 जुआरियों को रंगे हाथों नकदी व तांश समेत गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले के संबंध में जानकारी देते थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपियों को बीते दिन गुप्त सूचना पर पुरानी माधोपुरी स्थित संगरीला होटल से काबू‌ किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवाजी नगर निवासी हरीश कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार, प्रिंस पुत्र सतीश कुमार, विकास मल्होत्रा, रजिंदर कुमार, न्यू कुलदीप नगर निवासी प्रिंस पुत्र सुशील कुमार, दमन तलवाड़, साजन, फतेहगंज निवासी विशाल, सन्नी, अशोक कुमार और तिलक नगर निवासी सागर शर्मा के रूप में है। बीते दिन डिवीजन तीन पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दिपावली पर्व पर उक्त होटल में ताश पर पैसे लगाकर जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने उक्त होटल में रेड की और आरोपियों को रंगे हाथों 91 हज़ार रुपए करंसी और ताश बाक्स समेत हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने होटल संचालक को भी नामजद किया है। बराड़ ने बताया कि मामला जमानती होने के कारण आरोपियों को जमानत दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button