ताज़ा खबरभारतहादसा

महाराष्ट्र के पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से 7 मजदूरों की मौत और तीन हुए घायल

पुणे, 04 फरवरी (न्यूज़ 24 पंजाब) : महाराष्ट्र के पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिर गया। इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए. यह हादसा लोहे के स्लैब को डालने के दौरान हुआ। इसे डालने के लिए लोहे के सरिए से जाली बनाई गई थी। जाली के सहारे ही खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे। तभी यह जाली 10 मजदूरों पर जा गिरी और मजदूरों के शरीर में लोहे का सरिया घुस गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने जाली के नीचे दबे मजदूरों को कटर की सहायता से बाहर निकाला। ये घटना यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार देर रात की है। दरअसल इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का काम चल रहा था। तभी उसका एक स्लैब (हिस्सा) गिर गया। मौके पर रेस्क्यू टीम बचाव कार्य कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button