महाराष्ट्रताज़ा खबरपंजाबराजनीति
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन हादसे में निधन

महाराष्ट्र 28 जनवरी (ब्यूरो) : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बुधवार को क्रैश हो गया है। खबर है कि इसमें उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। घटनास्थल से सामने आईं तस्वीरों से पता चल रहा है कि हादसा किसी खेत में हुआ है और विमान से धुएं का गुबार उठ रहा है।
डिप्टी सीएम पवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। बारामती को चुनावी रूप से पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। वह इसी सीट से विधायक भी थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भतीजे युगेंद्र पवार को हराकर जीत दर्ज की थी। विमान हादसा की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग मदद के लिए पुहंचे हैं।













