ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

मनोरंजन कालिया ने आज काकी पिंड में डोर टू डोर लोगों से सम्पर्क किया

जालंधर, 09 फरवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : जालंधर सेन्ट्रल से भाजपा प्रत्याशी मनोरंजन कालिया ने आज काकी पिंड, रामामंडी में डोर टू डोर लोगों से सम्पर्क करके उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया l श्री कालिया ने इस अवसर पर लोगों को केन्द्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी l

उन्होंने कहा की अत्यंत अफसोस की बात है की केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को पंजाब की कांग्रेस सरकार क्रियान्वित करनें में बुरी तरह नाकाम रही है जिसकारण पंजाब के लोगों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा l उन्होंने लोगों से इसबार डबल इंजन की सरकार लाने की अपील भी की l इस अवसर पर शाम शर्मा, राकेश शर्मा, कमलजीत सिंह, राकेश कौल, इंदु बाला, राजेन्द्र कुमार, गुरमीत सिंह सहित सैंकड़ों लोगों ने श्री कालिया का स्वागत किया l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button