सड़क दुघर्टनाताज़ा खबरहिमाचल

भारी बारिश के कारण पलटी बस, 20 से अधिक यात्री घायल

नालागढ़, 01 जुलाई (ब्यूरो) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। मूसलाधार बारिश के बीच यहां एक बस का भीषण एक्सीडेंट हुआ है। यह एक्सीडेंट नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर हुआ है। जिससे 20 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई, जिसमें 44 से अधिक यात्री थे, जिनमें से करीब 20 घायल हो गए हैं व अन्य को चोटें आई है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

यह दुर्घटना नालागढ़ के पास गोलाजमाला क्षेत्र में उस समय हुई जब सरकाघाट डिपो की यह बस यात्रियों को लेकर गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ पर पहुंचते ही बस अचानक संतुलन खो बैठी और गहरी खाई की ओर लुढ़क गई। तेज झटका लगने से बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया और घायल यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अधिकांश घायलों की हालत अब स्थिर है, हालांकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ या फिर बस में कोई तकनीकी खामी थी। एसडीएम नालागढ़ राज कुमार ने कहा की घायलों को राहत पहुंचाई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button