ताज़ा खबरपंजाब

भाजपा नेता को मिली धमकी, 5 करोड़ की मांगी फिरौती

जालंधर, 26 फरवरी (कबीर सौंधी) : महानगर में दहशत का पर्याय बन चुके गैंगस्टर बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामले में कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से फिर एक भाजपा नेता व कारोबारी से फिरौती मांगी गई है और न कहने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। हैरानी की बात यह है कि गैंगस्टर ने मामूली रकम की नहीं, बल्कि पूरे 5 करोड़ रुपए की मांग की है। जानकारी के अनुसार कारोबारी गुरबीर सिंह , जिनका अपना फिलिंग स्टेशन भी है, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से वॉइस मैसेज आया, जिसमें बोलने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया।

मैसेज में साफ लफ्जों में कहा गया कि तेरी पल-पल की जानकारी उनके पास है और अगर दो दिन के भीतर 5 करोड़ रुपए का इंतजाम नहीं हुआ, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उसने मैसेज इग्नोर किया। हद तो तब हो गई जब 22 फरवरी को व्हाट्सऐप पर एक और मैसेज आया। इस बार गैंगस्टर ने सीधे चुनौती देते हुए लिखा कि तुम कॉल्स को तो इग्नोर कर रहे हो, लेकिन गोलियों को कैसे इग्नोर करोगे? मैसेज में आगे लिखा था कि तुम इस वहम में मत रहना कि पुलिस तुम्हें बचा लेगी, अब तुम्हें कॉल नहीं आएगी, सीधा मुलाकात होगी। गुरबीर सिंह इस संबंध में पुलिस के। आला अधिकारियों को शिकायत दी। जिसमें बाद फिलहाल थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मामला दर्ज कर विदेशी नंबरों की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button