ताज़ा खबरदुख्द समाचारपंजाब

पूर्व CM व Punjab प्रभारी विजय रूपाणी का निधन, भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

लुधियाना, 12 जून (ब्यूरो) : गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी का 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में निधन हो गया। वे निजी कार्य से लंदन जा रहे थे और विमान में सवार थे। विजय रूपाणी भाजपा और आरएसएस के अनुभवी नेता थे। जनता के बीच उन्होंने संवेदनशील प्रशासक ओर लोकप्रिय नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी। गुजरात से लेकर केंद्र की सियासत तक सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है।

वहीं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी का अहमदाबाद, गुजरात में विमान दुर्घटना में दुखद निधन होने पर पंजाब भाजपा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय रूपाणी को लेकर शाम को भाजपा मुख्यालय लुधियाना में भाजपा की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button