उत्तराखंडताज़ा खबर

पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता की बिगड़ी तबीयत

देहरादून, 10 फरवरी (ब्यूरो) : प्रदर्शन के दौरान युवाओं के उपर हुए लाठीचार्ज का कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ गई। देहरादून पुलिस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) के उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज किया था, जो शहर के घंटाघर चौक के पास राज्य की भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया और इस दौरान पूर्व सीएम की तबीयत बिगड़ गई। कई भर्ती परीक्षाओं में कथित अनुचित गतिविधियों के विरोध में वीरवार को गांधी पार्क में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button