ताज़ा खबरदिल्लीदुख्द समाचार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, पूरे देश में शोक की लहर

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (ब्यूरो) : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को दिल्ली में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है…” वाड्रा ने आगे कहा, “उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

हमारे राष्ट्र के लिए आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। आपको हमेशा देश में लाए गए आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए याद किया जाएगा।” गुरुवार शाम को सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व पीएम को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button