क्राइमताज़ा खबरपंजाब

पुलिस ने लूट दौरान महिला के कत्ल की गुत्थी सुलझाई

जालंधर, 27 जनवरी (कबीर सौंधी) : बीते दिन बस्ती पीरदाद रोड के अंतर्गत तारा सिंह एवेन्यू में महिला के हुए कत्ल को लेकर पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है। जानकारी के अनुसार महिला का कत्ल करने वाले लुटेरों को पनाह देने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना नं. 1 के एस.एच.ओ. जतिंदर कुमार ने बताया कि पनाह देने वाले व्यक्ति क पहचान दलीप सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी गुरु अमरदास नगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कत्ल के 4 ही घंटों में मामले को सुलझाते हुए 2 लुटेरों को काबू कर लिया गया था।

 

एस.एच.ओ. नवदीप सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्हें डी.सी.पी इन्वेस्टिगेशन और ए.डी.सी.पी-2 ने मर्डर मिस्ट्री सुलझाने वाली टीम में शामिल किया, वे टीम के साथ निकल गए। महिला की हत्या के बाद लुटेरों ने जो आई.फोन फोन लिया था, उसे लुटेरे बंद नहीं कर पाए क्योंकि उसमें पैटर्न लॉक लगा था, जिसके बाद उन्होंने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। अंत में गुरु अमरदास नगर के पास ढाई मरला कॉलोनी के करीब आते ही लोकेशन रुक गई। फिर कुछ कर्मचारियों को लोगों के घरों की छतों पर भेज दिया गया, क्योंकि यदि लुटेरों को पता चल जाता तो वे बाहर जाने के बजाय छत पर भाग गए। पहले घर का दरवाजा खटखटाया तो लुटेरे अंदर थे, जो छत की ओर भागे और बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरों में से एक पहले ही जमानत पर बाहर आया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button