क्राइमताज़ा खबरपंजाब

पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, कौशल-बंबीहा गैंग के 2 बदमाश काबू

जालंधर, 07 नवंबर (धर्मेंद्र सौंधी) : पंजाब के जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जालंधर की कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस फायरिंग में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी कौशल-बंबीहा गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के दो बदमाश अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया। तभी बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं।

इस क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस को इनसे 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस मिले हैं। आरोपियों पर कई संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें से एक आरोपी 4 आपराधिक मामलों में वांछित था। वहीं दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या के प्रयास के तहत कई केस दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button