ताज़ा खबरपंजाब

पश्चिम बंगाल में हिंसा, ममता बैनर्जी के माथे पर कलंक : मोहिंदर भगत

जालंधर (राज कटारिया):भाजपा जालंधर वैस्ट की ओर से विभिन्न जगहों पर बंगाल में हुई हिंसा के खिलाफ मौन व्रत के साथ धरना लगाकर प्रदर्शन किया गया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता मोहिंदर भगत ने भी मौन व्रत धारण कर बंगाल में हुई हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि बंगाल में चुनाव के बाद हो रही हिंसा बहुत ही दुखद है ,ममता बनर्जी के माथे पर कलंक है। भाजपा के कार्यकर्ताओं का कत्लेआम,घरों, दुकानों ,भाजपा दफ्तरों की तोड़फोड़, लूटपाट, आगजनी और औरतों के साथ मारपीट, दुष्कर्म की घटनाओं ने झकझोर दिया है। यह मानव जाति, पुलिस और प्रशासन के लिए बहुत ही शर्मनाक है। यह हिंसा तृणमूल कांग्रेस व ममता बनर्जी की ही शह पर की गई है। भगत ने कहा यह लोकतंत्र है चुनाव में हार जीत तो होती है और हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि पश्चिम बंगाल में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए, जब तक दोषियों को सजा नहीं हो जाती और वहां का माहौल पूर्ण रूप से शांतमई नहीं हो जाता । इस मौके मंडल अध्यक्ष अमित लुधरा,दविंदर भारद्वाज,सौरभ सेठ,जिलाउपाध्यक्ष राज कुमार भल्ला,राजीव ढींगरा जिला महासचिव, नीटा बहलमहासचिव, रमेश महाजन,अश्वनी अटवाल जिलाउपाध्यक्ष एस सी मोर्चा,कांत करीर,राज कुमार थापा जिलाउपाध्यक्ष एस सी मोर्चा, सतपाल पप्पू ,गौरव जोशी महासचिव,अशोक चड्डा जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रवीण भारती महासचिव जिला महिला मोर्चा, दविंदर अरोड़ा, कार्तिक गिल,सुनील भगत,ग्रीश गोशा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button