चंडीगढ़ताज़ा खबर

‘पंजाब बचाओ यात्रा’ दौरान सुखबीर बादल की तबीयत बिगड़ी, अब मजीठिया ने संभाली कमान

चंडीगढ़, 09 अप्रैल (ब्यूरो) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की तबीयत बिगड़ गई है। बीते कई दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच सुखबीर बादल पंजाब बचाओ यात्रा में डटे हुए थे और लोगों से मिल रहे थे। जिसके बाद उनकी सेहत खराब हो गई। अब सीनियर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पंजाब बचाओ यात्रा को संभालेंगे।

पंजाब बचाओ यात्रा आज लुधियाना के पायल से रवाना होनी थी। अकाली दल के एक सीनियर नेता से मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल को डायरिया हो गया है। जिसके बाद उनका यात्रा में शामिल होना मुश्किल लग रहा है।

सुखबीर बादल के पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद विरोधी दल एक बार फिर अकाली दल को घेरने की तैयारी में हैं। बीते दिन ही सीएम भगवंत मान अपनी रैलियों व भाषण में सुखबीर बादल व गर्मी को लेकर तंज कसते रहे हैं। बीती रैली में ही सीएम मान ने कहा कि सुखबीर बादल बाहर तापमान देखक अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button