ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

पंजाब के हालात आर्थिक आपातकाल जैसे बनते जा रहे हैं : चरणजीत सिंह चन्नी

जालंधर10 जून (धर्मेंद्र सौंधी) : पंजाब सरकार वित्तीय आपातकाल की ओर बढ़ रही है और लगातार कर्ज लेकर पंजाब को कर्जदार बना रही है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कही। चन्नी ने कहा कि पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों को पत्र जारी कर सारा फंड वापस मांग लिया है। जबकि सरकार एक हजार करोड़ रूपए का और कर्ज ले रही है। उन्होंने कहा कि पहले से ही आर्थिक कंगाली की ओर बढ़ रहे पंजाब पर और कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है और पंजाब की अर्थव्यवस्था बर्बाद होती जा रही है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में आर्थिक आपातकाल जैसे हालात पैदा हो गए हैं।जिसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ-साथ दिल्ली में बैठे वे लोग भी जिम्मेदार हैं जो सरकार चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त प्रमुख सचिव ने विभागों से पैसे वापस मांगने के लिए ऐसा पत्र जारी किया गया तथा ऐसा पत्र पहले कभी जारी नहीं किया गया जिसमें हर विभाग को निर्देश दिया गया हो कि उनके पास जो भी पैसा है, उसे पंजाब सरकार के विभिन्न हेड/खातों में जमा करवाएं। इस पत्र से साफ है कि पंजाब सरकार के खजाने की स्थिति वित्तीय आपातकाल का संकट बन गई है। चन्नी ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी पंजाब में सत्ता में आई है। तब से लगातार कर्ज लेकर राज्य को चला रही है। जबकि सरकार में बैठे नेता, जिनमें दिल्ली से सरकार चला रहे नेता भी शामिल हैं, यह उपदेश देते थे कि वे पंजाब को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि खनन सहित विभिन्न स्रोतों से पंजाब के खजाने में करोड़ों रुपये जमा करवाने का दावा करने वाले ये नेता आज पंजाब का खजाना खाली कर चुके हैं और पंजाब को लगातार कर्जदार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी दिल्ली की टीम बिना किसी परवाह के दोनों हाथों से पंजाब को आर्थिक रूप से लूट रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button