ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर के फेमस कपल की अश्लील वीडियो मामले में बड़ा खुलासा

जालंधर, 20 सितंबर (ब्यूरो) : जालंधर के विवादों के लिए मशहूर फेमस कपल फिर विवादों में हैं। गन कल्चर प्रोमोट करने से लेकर लड़ाई-झगड़े के कारण विवादों में रहने वाला फेमस कपल आज अश्लील वीडियो को लेकर चर्चा में है।

 

अश्लील वीडियो वॉयरल मामले में खुलासा हुआ है कि ये अश्लील वीडियो दंपत्ति की ‘खासमखास’ लड़की ने ही वॉयरल की है।

 

चर्चा तो यहां तक है कि इस वीडियो को लेकर फेमस कपल को ब्लैकमेल किया जा रहा था। डील न होने के कारण ये वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गई। 

 

इसी बीच ये भी पता चला है कि फेमस कपल द्वारा पुलिस मे शिकायत भी दे दी है। जालंधर शहर के एक तेज तरार दंपती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस फेमस कपल द्वारा अपने करियर की शुरुआत शादी के बाद रेहडी से की थी।

 

खुद बनाई अश्लील वीडियो

 

विवादित कपल की जो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह शादी के तुरंत बाद की है। इसमें महिला ने शादी का लाल चूड़ा पहना हुआ है और यह वीडियो ऐसा नहीं है कि किसी ने चोरी शूट की है। बल्कि दोनों ने अपनी मर्जी से बनाई हुई है। दोनों एक दूसरे से बातें कर वीडियो बना रहे हैं।

 

अश्लील वीडियो वॉयरल हुई तो पहले किसी को पता नहीं चला। लड़की की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से हुई । अश्लील वीडियो के साथ लड़की की एक फोटो भी वॉयरल हो रही है, जिसमें टैटू दिखा कर बताया जा रहा है कि ये वही फेमस कपल है।

 

वीडियो में महिला के साथ जो व्यक्ति है और वीडियो बना रहा है उसने अपना चेहरा नहीं दिखाया। बेशक उसने चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन उसे जानकार बताते हैं कि उसके बोलने के तरीके से स्पष्ट है कि वे फेमस कपल ही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो को देख कर ऐसा भी लग रहा है कि वीडियो बना रहा व्यक्ति तो ठीक है, लेकिन महिला शायद किसी नशे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button