चंडीगढ़ताज़ा खबर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद को भाजपा ने सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारी

चंडीगढ़, 02 दिसंबर (ब्यूरो) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य नियुक्त किए गए है। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रिय प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

वहीं BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राणा गुरमीत सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का मेंबर बनाया गया है।

पार्टी ने बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष रहे मदन कौशिक, पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और बीजेपी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन कालिया को राष्ट्रीय कार्य समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। पार्टी ने एक बयान जारी कर बताया कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button