पंजाबचंडीगढ़ताज़ा खबर

दोआबा के बड़े चेहरे को लग सकता है झटका, मंत्रिमंडल में होगा विस्तार

जालंधर, 28 जून (धर्मेंद्र सौंधी) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद यह तय हो गया है मान कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा। लुधियाना पश्चिमी विधानसभा उपचुनाव में संजीव अरोड़ा के जीतने के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि कैबिनेट का विस्तार होगा और कैबिनेट में खाली पड़े दो पदों को भरने के अलावा कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक इस बार जो कैबिनेट में विस्तार हो रहा है उसमें नए चेहरे तो मंत्री के रूप में शामिल होंगे ही वहीं कई पुराने चेहरों से विभाग वापस लिया जा सकता है। दोआबा के एक नामचीन चेहरे का विभाग वापस लिया जाना तय है और उसके बदले में नया विभाग मिलता है या फिर दोआबा के इस चेहरे को मंत्रीमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है यह जल्द पता चल जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दोआबा के जिस चेहरे को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है उसके बारे में शिकायतें बहुत सामने आई थीं और ये शिकायतें सबूतों के साथ हाईकमान तक पहुंचेंगी। वैसे विभागों की बात करें तो ज्यादातर लोगों को स्थानीय निकाय विभाग की पसंद होता है क्योंकि ये शहरों के विकास से जुड़ा होता है। मान सरकार में फिलहाल यह विभाग रवजोत सिंह के पास है और इस जिम्मेवारी को बाखूबी निभा भी रहे हैं। बाकी देखते क्या लिस्ट सामने आती है?

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार होगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने मंत्री बनाए जा रहे हैं। लुधियाना पश्चिम सीट से जीत हासिल करने वाले आप नेता संजीव अरोड़ा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। उपचुनाव से पहले ही इसका वादा किया गया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। संजीव अरोड़ा को उद्योग विभाग सौंपा जा सकता है क्योंकि वह खुद एक सफल उद्योगपति हैं और इस क्षेत्र के लिए पहले भी कई प्रयास कर चुके हैं। फिलहाल यह विभाग तरुणप्रीत सिंह सौंद के पास है, जिनके पास पहले से ही कई अहम विभागों की जिम्मेदारी है। ऐसे में उनसे यह विभाग लेकर अरोड़ा को दिया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button