ताज़ा खबरहरियाणाहादसा

दिल्ली जा रही ट्रेन में लगी आग, खिड़की से कूद कर बचाई यात्रियों ने जान

हरियाणा, 28 अक्तूबर (ब्यूरो) : दिल्ली जा रही ट्रैन में विस्फोट होने से कई यात्रियों के झुलसने की सूचना है, बताया जा रहा है कि एक पैसेंजर ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया। ट्रेन रोहतक से दिल्ली जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, विस्फोट की वजह से एक बोगी में आ लग गई। इस हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस पहुंच गई। रेलवे और पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच में पता चला है कि कोई व्यक्ति गंधक-पोटाश लेकर जा रहा था और उससे ही विस्फोट हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से भी एक टीम मौके पर पहुंची और इस बारे में पूछताछ की। इसके अलावा एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से जरुरी तथ्य जुटाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button