ताज़ा खबरपंजाब

डाक्टरों ने हड़ताल कर सेवाएं की ठप्प, मरीज हुए परेशान

बठिंडा, 11 मार्च (ब्यूरो) : विजिलेंस विभाग के साथ ड्यूटियां लगाने सेबठिंडा : विजिलेंस विभाग के साथ ड्यूटियां लगाने से खफा डाक्टरों ने पी.सी.एम.एस. के नेतृत्व में हड़ताल करके सिविल सर्जन के दफ्तर के सामने धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। बेशक डाक्टरों ने कुछ समय के लिए ही प्रदर्शन किया लेकिन इस दौरान मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डाक्टरों के कैबिनों के सामने मरीजों की भारी भीड़ जमा हो गई व मरीज व उनके परिजन इधर-उधर भटकते रहे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई डाक्टरों को मुहल्ला क्लीनिकों में तैनात कर दिया गया है जिससे मुश्किलें बढ़ी हैं।

इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने भी मसले का कोई समाधान नहीं निकाला। इस दौरान डाक्टरों ने पूरे अस्पताल की ओ.पी.डी. सेवाओं को बंद कर दिया व सिविल सर्जन के दफ्तर समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। ओ.पी.डी. सेवाएं बंद होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा खफा डाक्टरों ने पी.सी.एम.एस. के नेतृत्व में हड़ताल करके सिविल सर्जन के दफ्तर के सामने धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। बेशक डाक्टरों ने कुछ समय के लिए ही प्रदर्शन किया लेकिन इस दौरान मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डाक्टरों के कैबिनों के सामने मरीजों की भारी भीड़ जमा हो गई व मरीज व उनके परिजन इधर-उधर भटकते रहे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई डाक्टरों को मुहल्ला क्लीनिकों में तैनात कर दिया गया है जिससे मुश्किलें बढ़ी हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने भी मसले का कोई समाधान नहीं निकाला। इस दौरान डाक्टरों ने पूरे अस्पताल की ओ.पी.डी. सेवाओं को बंद कर दिया व सिविल सर्जन के दफ्तर समक्ष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया। ओ.पी.डी. सेवाएं बंद होने के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button