ताज़ा खबरपंजाब

डबल मर्डर केस में तिहाड़ जेल से 2 गैंगस्टरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

बठिंडा, 23 दिसंबर (ब्यूरो) : जिले में सीआईए पुलिस 2 दो गैंगस्टरों को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बठिंडा लेकर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरजीत सिंह हैरी मोड़ ओर रविंदर सिंह कटु को बठिंडा के लहर में हुए डबल मर्डर मामले में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने गुरुद्वारा साहब के बाहर कत्ल के मामले को अंजाम दिया था। फिलहाल दोनों गैंगस्टरों को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर आज कोर्ट में पेश किया है, जहां कोर्ट से दोनों का 3 दिनों का रिमांड मिला है।

मामले की जानकारी देते हुए CIA स्टाफ के इंचार्ज ने बताया यह बंबीहा ग्रुप के साथी है। इन दोनों ने करीब 18 महीने पहले गुरद्वारा साहिब के बाहर लहरा गांव में डबल मर्डर किया था। जिस मामले आज प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। जहां माननीय जज से दोनों का 3 दिन के रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस ने बताया कि कबड्डी खिलाड़ी संदीप नगल अंबिया मामले में भी दोनों का नाम सामने आया था। बठिंडा में भी फिरौतियां मांगने के मामले में भी दोनों की जांच की जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button