ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर : Pirates of Grill Hotel में लगी भीषण आग

जालंधर, 25 दिसंबर (कबीर सौंधी) : गुरु नानक मिशन अस्पताल के पास Pirates of Grill Hotel में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक होटल की दूसरी मंजिल में आग लगी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। होटल की दूसरी मंजिल में जहां आग लगी है, वहीं पास में सिलेंडर पड़े हुए है। आग लगने के बाद तुरंत सिलेंडरों को कर्मियों द्वारा साइड पर किया गया। इस दौरान जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

 

होटल के कर्मियों का कहना है कि एक दम से जोरदार धमाके की आवाज आई। जिसके बाद उन्होंने दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो पता चला शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 4 की टीम मौके पर जायजा लेने के लिए पहुंच गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button