ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में शर्मसार घटना, नाबालिग लड़की से गैंगरेप

जालंधर, 03 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर के करतारपुर में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार 15 वर्षीय लड़की रात को घर से पानी लाने के लिए निकली थी कि उसे उसके साथ पढ़ने वाले लड़के ही उठाकर ले गए। लड़की के साथ उन्होंने दुष्कर्म किया और उसे रास्ते में ही फेंक कर फरार हो गए।

जानकारी देते हुए नाबालिग लड़की की माता ने बताया रात को उनकी लड़की पड़ोसियों के घर में पानी लाने के लिए गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उसके दादा और चाचा उसे ढूंढने के लिए निकले। रास्ते में उन्होंने देखा कि लड़की एक मोटरसाइकिल के नीचे गिरी हुई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। वह बेसुध थी तो दादा और चाचा उसे उठाकर अस्पताल में ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button