ताज़ा खबरदुख्द समाचारपंजाब

जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद का निधन

जालंधर, 21 मई (कबीर सौंधी) : जालंधर से दुखद खबर है। जालंधर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्षद मनजिंदर सिंह चट्ठा का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

जालंधर सैंट्रल हलके के चौगट्टी इलाके में अपनी खास पकड़ रखने वाले मनजिंदर सिंह चट्ठा कई बार कौंसलर रहे हैं। पूर्व मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के करीबी रहे मनजिंदर सिंह चट्ठा ने दो बार पार्टी भी बदली, लेकिन कालिया उन्हें मनाकर भाजपा में ले आए।

मनजिंदर सिंह चट्ठा के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने दुख व्यक्त किया है। वार्ड-20 के प्रभारी और आम आदमी पार्टी नेता दीनानाथ प्रधान ने चट्ठा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button