ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में चली अंधाधुंध गोलियां, 4 युवक ज़ख्मी

जालंधर, 05 जनवरी (हरजिंदर सिंह) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर से आ रही है। खबर है कि जालंधर के उपमंडल शाहकोट के तहत आते मलसियां कस्बे में राजा व गिंदा नाम के दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों ने जमकर फायरिंग की, जिसमें चार युवक घायल हो गए। तीन के पैरों में जबकि एक के पेट में गोली लगी है और उसे शाहकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार दोनों गुटों के बीच पहले भी मारपीट हुई थी, जिसे लेकर दोनों गुट मामले को निपटाने के लिए मॉडल टाउन के समीप चिट्टी बेईं में एकत्र हुए थे। समझौते के दौरान दोनों गुटों के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हो गयी, जिसके बाद बहस ने ईंट, पत्थर और गोलियों का रूप ले लिया।

इस फायरिंग में राजा गुट के मुखिया राजविंदर निवासी बागवाला (शाहकोट) व गिंडा गुट निवासी हरजिंदर को भी गोली लगी है। हरजिंदर के पैर में गोली लगी है । जबकि राजविंदर के जांघ में गोली लगी है। उनके अलावा जैन कॉलोनी शाहकोट निवासी विनोद, फखरूवाल निवासी अर्शदीप सिंह घायल हो गए। विनोद के पेट में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में शाहकोट सिविल अस्पताल से जालंधर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button