ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में किसानों और टोल प्लाजा मुलाजिमों में झड़प, जमकर लाठी-डंडे चले

जालंधर 15 दिसंबर (हरजिंदर सिंह) : पंजाब में किसान और पुलिस वाले आमने-समाने आ गए हैं। पुलिस के सामने किसानों और टोल प्लाजिम मुलाजिमों के बीच झड़प हो गई, एक दूसरे पर लोगों ने लाठियां बरसाई। मामला जालंधर टांडा रोड पर स्थित चौलांग टोल प्लाजा का है। इस टोल प्लाजा को बंद करवाने के लिए किसानों का जत्था पहुंचा था। आपको बता दें कि बीते दिनों किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की और से पंजाब के अलग अलग जिलों में टोल प्लाजा को बंद करने का आह्वान किया गया था। किसान जत्थेबंदियां आज से टोल प्लाजा बंद करवा रही हैं। जिसके चलते आज पंजाब के कई जिलों में किसानों द्वारा टोल प्लाजा को बंद कर दिया है।

जालंधर टांडा रोड पर स्थित चौलांग टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों की किसानों से झड़प हो गई। टोल मुलाजिमों ने चौलांग का टोल प्लाजा बंद नही करने दिया। जिसके चलते यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस और किसानों के बीच स्थिति तनावपूर्ण बन गई।टोल मुलाजिम जहां प्लाजा नहीं बंद कर रहे थे, वहीं किसान टोल प्लाजा बंद करवाने पर अड़े रहे। जिससे माहौल ऐसा बन गया कि किसानों और टोल कर्मचारियों के बीच जमकर झड़प हुई। इसके बाद किसानों और टोल प्लाजा मुलाजिमों के बीच जमकर लाठियां और डंडे चले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button