ताज़ा खबरदुख्द समाचारपंजाब

जालंधर : पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी की मां का निधन

जालंधर, 24 जुलाई (कबीर सौंधी) : पंजाब के जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रहे राजिंदर बेरी को गहरा सदमा लगा है। आज यानी बुधवार को लंबी बीमारी से जूझ रही उनकी मां कौशल्या देवी का निधन हो गया। कांग्रेस के मौजूदा शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी की मां का निधन उनके घर में ही हुआ।

बेरी की मां कौशल्या देवी का लंबे समय से इलाज चल रहा था। कौशल्या देवी के अचानक निधन से पूरे परिवार में शोक की लहर है। राजिंदर बेरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और कांग्रेस के बड़े नेतृत्व से उनकी नजदीकी है। कौशल्या देवी के निधन से कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर है। कल गुरुवार को सुबह 10:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किशनपुरा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button