ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर : पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जालंधर, 02 जुलाई (कबीर सौंधी) : थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौरव कपिला पुत्र संजीव कुमार वासी कोट किशन चंद, अनमोल गाबा, नवजोत गाबा दोनो पुत्र अशोक कुमार वासी सैदा गेट, बाबुक शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा वासी बस्ती गुजा के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि बस्ती बावा खेल के प्रभारी परमिंदर सिंह की देखरेख में एएसआई सुखदेव चांद और उनकी टीम ने बाबा बुड्ढा जी पुल पर नाकाबंदी की हुई थी इसी दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी 08 ई.क्यू 2611 आती दिखाई दी, जिसमें चारों आरोपी सवार थे। गाड़ी की तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button