ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर पुलिस की कार्रवाई : 10 किलो गांजा और 25 नशीली गोलियां बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

जालंधर, 17 अगस्त (कबीर सौंधी) : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो गांजा और 25 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त, श्रीमती धनप्रीत कौर ने बताया कि जालंधर पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समन्वित अभियान चलाकर नशे के हॉटस्पॉट और तस्करी केंद्रों को निशाना बनाया।

इन सर्च ऑपरेशनों के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 3 एफआईआर दर्ज की गईं। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि समाज से नशे की बुराई को जड़ से खत्म करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जालंधर पुलिस इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button