ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर नगर निगम के अधिकारी छुट्टी वाले दिन भी सक्रिय, चार दुकानें सील

LOVELY समेत नकोदर रोड पर दो अवैध कामर्शियल प्रोजैक्ट पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

जालंधर, 03 अप्रैल (कबीर सौंधी) :- नगर निगम जालंधर के अधिकारी सरकारी छुट्टी के दिन भी सक्रिय हो गए हैं। सत्ता परिवर्तन के बाद अवैध कालोनियों औऱ इमारतों पर सीलिंग और डेमोलिशन की कार्रवाई जारी है। नगर निगम की टीम ने आज छुट्टी के दिन भी चार दुकानों को सील कर दिया।नगर निगम की तहबाजारी टीम ने रविवार को छुट्टी वाले दिन भी कार्रवाई की। टीम ने सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह के नेतृत्व में घुम्हारा मस्जिद चौक में चार दुकानों को सील किया गया है। यह प्रापर्टी नगर निगम की है और इन्हें किराये पर दिया गया है। दुकानदार नगर निगम को लंबे समय से किराया नहीं दे रहे हैं। इन्हें 15 दिन पहले भी नोटिस जारी किया गया था।

लवली के अवैध प्रोजैक्ट पर भी चलेगी डिच इसके बावजूद किसी ने किराया जमा नहीं करवाया तो नगर निगम की टीम ने रविवार सुबह दुकानें खुलने से पहले ही इन्हें सील कर दिया। नगर निगम ने दो दिन पहले भी 21 दुकानों पर सीलिग की कार्रवाई की थी।लवली मार्बल एंड सैनीटेशन और नकोदर रोड पर बन रही कामर्शियल प्रोजैक्ट के खिलाफ जल्द ही डिच चल सकती है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नकोदर रोड पर डा. बीआर अंबेडकर पार्क के सामने और दयोल नगर को जाती रोड पर दो बड़े कामर्शियल प्रोजैक्ट अवैध तरीके से बनाए जा रहे हैं। इनके खिलाफ पहले से ही नोटिस जारी किया जा चुका है, अब इस पर डिच चलाने की तैयारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button