ताज़ा खबरभारत

हिमाचल के कुल्लू में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा, 2 महिला पर्यटकों की हुई मौत 4 घायल

कुल्लू , 29 अक्तूबर (ब्यूरो) : हिमाचल के कुल्लू से बुरी खबर मिल रही है। मिली जानकारी अनुसार यहाँ कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर बाशिंग के पास ब्यास नदी में राफ्टिंग के दौरान एक राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत हो गई है। वहीँ प्राप्त जानकारी मुताबिक राफ्ट में सवार चार अन्य पर्यटक महिलायों के घायल होने की भी खबर हैं।

वहीँ घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीँ पुलिस हादसे की जांच कर रही है। वहीँ प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक महिलाओं की पहचान रुकिया दाहोद वाला (75) पत्नी गुलाम अब्बास निवासी कॉटन ग्रीन मुंबई और साकेरा बॉम्बे वाला (53) पत्नी शरबीर हुसैन बॉम्बे वाला निवासी 385 मुरानी नगर इंदौर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button