जम्मू-कश्मीरताज़ा खबर

जम्मू-कश्मीर में आंतकियो और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर, 27 मार्च (ब्यूरो) : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में फिर गोलीबारी हुई। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गुरुवार (27 मार्च) को मुठभेड़ हुई। जुठाना में 4-5 आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फायरिंग के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सेना और पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर हैं। हीरानगर सेक्टर में एक-एक वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

24 को हुई थी मुठभेड़, भाग गए थे टेररिस्ट

बता दें कि सोमवार (24 मार्च) को कठुआ के हीरानगर सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। तब आतंकियों ने एक बच्ची और उसके माता-पिता को पकड़ लिया था। मौका मिलने पर तीनों आतंकियों के चंगुल से भाग निकले थे। इस दौरान बच्ची की मामूली चोटें आई थीं। आतंकी भी भाग निकले थे।

पुलिस की छापेमारी जारी 

इसके बाद सेना और पुलिस के जवान अलर्ट हो गए। इलाके में सुरक्षाबल की तैनाती है। इस बीच, शोपियां में पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस की टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। संदिग्धों के घरों की तलाशी ले रही हैं। जिसके तहत आतंकी गतिविधियों से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। तलाशी के दौरान दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सामान की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button