चंडीगढ़ताज़ा खबर

चंडीगढ़ पर केंद्र के फैसले के बाद सीएम भगवंत मान का अमित शाह को जवाब, ‘पंजाब लड़ता रहेगा’

चंडीगढ़, 28 मार्च (ब्यूरो) : चंडीगढ़ के अधिकार’ के लिए पंजाब सरकार डटकर लड़ेगी। केंद्रीय गृह‌ मंत्री अमित शाह द्वारा चंडीगढ़ के‌ कर्मचारियों पर केंद्रीय नियम लागू करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। आप नेता ने केंद्र सरकार पर चंडीगढ़ प्रशासन में दूसरे राज्यों और सेवाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को थोपकर पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया।

भगवंत मान ने ट्वीट किया, केंद्र सरकार धीरे-धीरे अन्य राज्यों और सेवाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों को चंडीगढ़ प्रशासन में तैनात कर रही है। यह पंजाब‌ पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के सिद्धांत और भावना के खिलाफ है।

बता दें, अमित शाह ने रविवार को कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाने की घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु अब 58 से 60 वर्ष‌ होगी और महिला कर्चमारियों को अब दो साल के बच्चों की देखभाल के लिए छुट्टी उपलब्ध होगी। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अधिसूचना कल जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button