अंतरराष्ट्रीयताज़ा खबर

गुरु विवाद फिर शुरू : करतारपुर साहिब के दर्शन करने गए नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तानी पीएम को बताया बड़ा भाई, भाजपा ने खोला मोर्चा

लाहौर, (न्यूज़ 24 पंजाब) : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे इस दौरान पाकिस्तान में सिद्धू का पुष्प वर्षा के साथ गर्म जोशी से स्वागत हुआ इस मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान उनके बड़े भाई हैं और उसनेे बहुत प्यार बहुत दिया है।

सिद्धू के साथ पाकिस्तान दौरे पर पंजाब की कैबिनेट मंत्री अरुण चौधरी पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी कांग्रेसी विधायक कुलजीत सिंह जीरा मंत्री परगट सिंह अमरिंदर सिंह राजा बडिंग कार्यकारी प्रधान कुलजीत नागरा पवन गोयल भी गए हैं। पाकिस्तान में हुए गर्मजोशी से स्वागत के बाद सिद्धू ने इमरान खान को बड़ा भाई बताया। सिद्धू के इस बयान के बाद में एक बार फिर विवादों में घिर गए।

सिद्धू के बयान पर भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इशारे पर इमरान खान को बड़ा भाई कहा है। संबित पात्रा ने कहा कि जिसका डर था, वही हुआ है। सिद्धू का बयान कोई इत्तेफाक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button