ताज़ा खबरपंजाब

गांव भंगवा में अज्ञात लड़की का मिला शव, फैली सनसनी

जंडियाला गुरु, 21 सितंबर (कंवलजीत सिंह) : जंडियाला गुरु कंवलजीत सिंह जंडियाला गुरु के पास गांव भंगवा के पास राणा काला रोड के खेतों में एक अज्ञात लड़की की भेद भरी हालत में लाश मिली एस एच ओ अमोलक सिंह ने बताया कि उनको खेत मालिक बलकार सिंह का फोन आया कि एक अज्ञात लड़की की लाश खेत में पड़ी हुई है। अमोलक सिंह ने अपने पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर जायजा लिया तो। लड़की के गले में चुन्नी लपेटी हुई थी। और मुंह से झाग निकल रही थी। और लड़की के बदन पर एक कमीज था और नीचे उसके कोई भी वस्त्र नहीं था।

पुलिस को आशंका है कि इसका गला दबाकर हत्या की गई है। लड़की दी बाई बाजू पर पंजाबी में इंद्रजीत लिखा हुआ था और आगे की रिपोर्ट जो है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही सब पता चल जाएगा। बलकार सिंह ने कहा कि उन्होंने खेत की कटाई की हुई थी। और वह लोग जंडियाला गुरु मंडी में गए हुए थे। जब आज उन्होंने शाम को 5:30 बजे आकर अपने खेत में देखा तो एक लड़की की भेद भरी हाथ में लाश पड़ी थी। जिसके चलते उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। एस एच ओ अमोलक सिंह ने कहा कि थाना जंडियाला गुरु में जुर्म 302 के तहत मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button