ताज़ा खबरपंजाब

खुद को कैबिनेट मंत्री का PA बताकर ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

लुधियाना, 16 फरवरी (ब्यूरो) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री के कथित पीए (PA) को मंत्री के नाम पर लाखों रुपए लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। खुद को मंत्री का पीए बताकर प्रापटी डीलरों और रिएल एस्टेट से जुड़े लोगों की फाइलें पास करवाने के नाम पर लाखों रुपए की उगाही की जा रही थी।

मामला लुधियाना का है। यहां जमालपुर थाने की पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया का पीए बताकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लोगों से काम करवाने के बादले पैसे लेता था।

जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह नाम का व्यक्ति खुद को कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया का पीए बताकर लोगों से काम के बदले पैसे ले रहा था। यही नहीं, कुलदीप सिंह की कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और लुधियाना की मेयर प्रिंसीपल इंद्रजीत कौर के साथ कई तस्वीरें भी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक खुद को कैबिनेट मंत्री का पीए बताकर कुलदीप सिंह ने वरिंदर प्रॉपर्टी डीलर से कुछ काम करवाने के बदले 3 लाख रुपए लिए थे। जिसके बाद जब पीड़ित को आरोपी के बारे में पता चला तो उसने कैबिनेट मंत्री से शिकायत की। जिसके बाद आज आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित वरिंदर ने आरोप लगाए हैं कि प्रापर्टी में किसी ने उसके साथ धोखा किया था। इस मामले को लेकर वह अपने दोस्त बिट्टू भाटिया के जरिए संपर्क में आया था। आरोप है कि उसकी 5 लाख रुपए में कुलदीप के साथ डील हुई थी।

जिसमें उसने 3 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन बाद में पता चला कि कुलदीप कैबिनेट मंत्री का पीए नहीं है। आरोपी ने अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की है इस बारे अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button