अंतरराष्ट्रीयताज़ा खबरदिल्ली

नई दिल्ली, 05 मार्च (न्यूज़ 24 पंजाब) : भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 48 उड़ानों के माध्यम से यूक्रेन से अब तक 10 हजार 300 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। हालांकि 1000 भारतीय अब भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लगभग 300 भारतीय खारकीव में एवं 700 सुमी में फंसे हुए हैं। 10 हजार 300 लोगों को 48 विमानों के जरिए भारत लाया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए अगले 24 घंटों में 16 उड़ानों का कार्यक्रम है। हम दोनों पक्षों से रास्ता तलाशने का अनुरोध कर रहे हैं ताकि हम संघर्ष वाले क्षेत्रों से‌ अपने नागरिकों को बाहर निकाल सकें। बागची ने पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष वाले क्षेत्रों से फंसे भारतीयों को बाहर निकालने के विषय पर कहा कि हम सभी संबद्ध लोगों से संपर्क में हैं।

बागची ने कहा कि हमारा मुख्य जोर पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष वाले क्षेत्रों से भारतीय छात्रों को बाहर निकालना है। मध्य फरवरी में हमारे परामर्श जारी करने के बाद से करीब‌ 20 हजार भारतीय यूक्रेन की सीमा छोड़‌ चुके हैं। हमने किसी भारतीय को वहां (यूक्रेन में) बंधक बनाए जाने के बारे में नहीं सुना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button