ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कई कांग्रेसी नेताओं को ज्वाइन करवाया भाजपा

जालंधर, 20 ‌फरवरी (कबीर सौंधी) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। खबर है कि पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कई नेता आज भाजपा में शामिल हो गए है। इनमे कांग्रेस पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता विपन कुमार, कांग्रेस नेता मेजर सिंह, अकाली दल के सेठ सतपाल मल, आप नेता डॉ शिव दयाल माली, बसपा के नेता अनिल मिनिया, मनोज अग्रवाल, मॉडल टाउन मार्किट के प्रधान राजीव दुग्गल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

 

इस मौके पर शेखावत ने कहा कि पंजाब में बीजेपी का परिवार लगातार बढ़ रहा है और लोग बीजेपी की सोच से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब भाजपा में लोगों की बढ़ती आमद से स्पष्ट है कि आगामी स्थानीय चुनावों में भाजपा की जीत होगी।

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा अब अकाली दल से किसी तरह का चुनावी समझौता नहीं करेगी। क्योंकि राजनीतिक गठबंधन के दौरान भाजपा अकाली दल से पहले भी कई बार धोखे का शिकार हो चुकी है।

 

इससे पहले भी जालंधर में आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था, कांग्रेस के कई पूर्व नेताओं ने आप ज्वाइन कर ली थी। आज के इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व विधायक केडी भंडारी, भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button